राजस्व विभाग के उदासीन रवैया से परेशान युवक ने तहसील परिसर में किया आत्महत्या असफल प्रयास
राजस्व विभाग के उदासीन रवैया से परेशान युवक ने तहसील परिसर में किया आत्महत्या असफल प्रयास
जयसिंहनगर ।
राजस्व विभाग के उदासीन रवैया से परेशान युवक मोतीलाल साहू निवासी ग्राम कनाड़ी ने आज आत्महत्या के इरादे से तहसील परिसर में महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्म हत्या की कोशिश की। हालाकि की तहसील में मौजूद युवक के प्रयास को निष्फल कर दिया गया ।बताया गया कि युवक के भूमि पर कनाडी निवासी तीरथ शर्मा से काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है उक्त भूमि पर न्यायालय तहसीलदार जयसिंहनगर द्वारा स्थगन आदेश भी जारी किया गया, बावजूद बेरोक टोक निर्माण कार्य जारी है। इन बातों को लेकर परेशान युवक ने आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर हुआ। जब उक्त मामले से तहसीलदार जयसिंहनगर से बात करने की कोशिश की गई फिलहाल कुछ भी कहने से बचते नजर आए।