संकेतक पर्याप्त मात्रा में नहीं, मोड़ सहित अन्य चीजों की जानकारी वाहन चालकों को नहीं होने सें हों रहे सड़क हादसे ट्रक-बाइक में भिड़ंत दों घायल एक की मौत

0

संकेतक पर्याप्त मात्रा में नहीं, मोड़ सहित अन्य चीजों की जानकारी वाहन चालकों को नहीं होने सें हों रहे सड़क हादसे
ट्रक-बाइक में भिड़ंत दों घायल एक की मौत


कटनी। उमरियापान की नहर समीप सुबह नौ बजे महर्षि आश्रम से उमरियापान आ रहे बाइक सवार तीन युवक को ट्रक ने जोरदार टक्‍कर मार दी। ट्रक-बाइक की भिड़ंत इतनी तेज थी की एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एक को जिला अस्पताल भेजा गया। एक को उमारियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है एक युवक तो ट्रक के पहिए के नीचे दबा गया। तीनों युवक महर्षि आश्रम करोंदी के पंडित हैं। इस संबंद्ध में उमरियापान थाना प्रभारी जीपी विश्वकर्मा ने बताया मामले की विवेचना की जा रही है। मृतक का नाम रोहित पिता देवेंद्र कुमार दुबे निवासी उदयपुरा रायसेन उम्र 24 वर्ष की गई है। इनके साथ अनूप पचौरी 24 वर्ष सुदीप दुबे 24 थे। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है, अन्य जानकारियां विवेचना के बाद सामने आ सकेगी। प्राप्त जानकारी कें अनुसार आश्रम में पढ़ने वाले युवक रविवार सुबह उमरियापान आ रहे थे, इसी दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए, स्थानीय लोगों ने बताया बारिश में कीचड़ होने की वजह से ट्रक को देखकर बगल से गाड़ी निकालने के प्रयास में इस तरह के हादसे हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों सें प्राप्त जानकारी कें अनुसार इस सड़क में दिन-रात वाहनों की आवाजाही लगी रहती है, इस हिसाब से सड़क भी पर्याप्त चौड़ी नहीं है, इसके अलावा संकेतक भी पर्याप्त मात्रा में नहीं लगे हैं। इससे सड़क के मोड़ सहित अन्य चीजों की जानकारी वाहन चालकों को नहीं लग पाती है और हादसे होते हैं, स्थानीय लोगों में रामकुमार पटेल, राम सुजान यादव, मिश्रा सहित अन्य लोगों ने सड़क में स्पीड ब्रेकर, संकेतक लगाए जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!