बरही पुलिस ने 4 किलो 40 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

0

बरही पुलिस ने 4 किलो 40 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बरही।। बरही पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 किलो 40 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, कस्बा भ्रमण के दौरान बरही-अमरपुर रोड स्थित कनौर मोड़ पर शिव मंदिर के पास एक युवक हल्के नीले रंग का थैला लेकर खड़ा था। पुलिस वाहन देखकर भागने का प्रयास करने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में थैले के अंदर चार प्लास्टिक की पन्नियों में गांजा मिला।
आरोपी की पहचान रेनाजल पारधी (23), निवासी ग्राम खिरहनी, थाना बरही, जिला कटनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध क्रमांक 794/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे और पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed