पटवारी निलंबित: कार्य में लापरवाही बरतने पर रीठी तहसील क्षेत्र के दो पटवारी निलंबित,एसडीएम नें की कार्यवाही

0

पटवारी निलंबित: कार्य में लापरवाही बरतने पर रीठी तहसील क्षेत्र के दो पटवारी निलंबित,एसडीएम नें की कार्यवाही

कटनी।। अनुविभागीय अधिकारी कटनी बलबीर रमन ने कार्य में लापरवाही बरतने पर रीठी तहसील के पटवारी हल्का नंबर 23 ग्राम रीठी के पटवारी रामलाल गोंटिया एवं ग्राम वसुधा, कुपिया के पटवारी राजीव रंजन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में एसडीएम श्री रमन द्वारा सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(2) के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में संबंधितों का मुख्यालय रीठी नियत किया गया है। ग्राउंड टूथिंग नक्शे जमा करने पर बरती लापरवाही: बड़वारा के तीन पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी पूरे प्रकरण के अनुसार तहसील रीठी में आबादी स्वामित्व योजना अंतर्गत आरओआर एन्ट्री पश्चात प्रारंभिक प्रकाशन किये गये ग्राम कछारखेड़ा, ममार, बसुधा, कुपिया की जांच रेण्डम आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर अधीक्षक भू-अभियलेख एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख कटनी द्वारा जांच की गई। हल्का पटवारी द्वारा की गई आरओआर एन्ट्री एवं ग्राउण्ड टुथिंग में अधिक त्रुटियां पाई गई। इस पर तहसीलदार रीठी द्वारा ग्राम कछारखेड़ा के पटवारी रामलाल गोंटिया एवं ग्राम बसुधा, कुपिया के पटवारी राजीव रंजन के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिये प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद एसडीएम कटनी द्वारा संबंधितों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *