बहन को कमेंट करने के विवाद पर मृतक शिवम की पत्थर पटक कर की गई थी हत्या साक्ष्य छिपाने शव को पत्थरो पत्ति एवं मिट्टी से ढक दिया गया घटना कों अंजाम

0

बहन को कमेंट करने के विवाद पर मृतक शिवम की पत्थर पटक कर की गई थी हत्या
साक्ष्य छिपाने शव को पत्थरो पत्ति एवं मिट्टी से ढक दिया गया घटना कों अंजाम

कटनी । स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम धरवारा में तीन दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर शिवम यादव का रक्तरंजित शव गांव से लगे शाहडार के जंगल से बरामद होने के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है तथा शिवम की हत्या कर उसका शव जंगल में छिपाने के आरोप में एक विधिविरूद्ध बालक सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है । हत्या में शामिल एक युवक की बरधाई के जगंल मे चचेरी बहन के संबध मे अर्नरगल / आपत्ति जनक बाते करने की बात पर से कुसेरा के जगंल के नाले मे मृतक शिवम की हत्या पत्थरो से कर दी गई थी और साक्ष्य छिपाने की दृष्टि से शव को पत्थरो पत्ति एवं मिट्टी से ढक दिया गया था ! घटना के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चक्का जाम कर दिया था जिसके बाद पुलिस प्रशासन के वरिष्ट अधिकारियों के साथ हाइवे पर चक्काजाम समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के दिशा निर्देश व स्लीमनाबाद एसडीओपी मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में स्लीमनाबाद थाना प्रभारी संजय दुबे अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों का सुराग लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लग गए जिसमें पुलिस को सफलता मिली ! पुलिस ने शिवम की हत्या कर उसकी लाश कों जंगल में छिपाने के आरोप में गांव के ही एक विधिविरूद्ध बालक सहित तीन लोगों को हिरसत में ले लिया । हिरासत में की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया!

घटना का सक्षिप्त विवरण

थाना स्लीमनाबाद मे दिनांक 07.01.22 को प्रार्थी राजकुमार पिता सुन्द्रर लाल यादव उम्र 36 साल निवासी धरवारा के द्वारा सूचना दी गई थी कि इसके नाबालिक भतीजा शिवभ पिता बंसत यादव उम्र 14 साल 08 माह जो कि दिनांक 06.01.22 को उसके धरवारा स्कूल के साथ मे पढ़ने वाले दोस्त के साथ खेत घूमने को कह कर गया था जो शाम देर रात तक घर वापस नहीं आने पर उसके परिजनो के द्वारा उसकी तलास गांव मे एवं आस पास करने के पश्चात कोई जानकारी ना मिलने पर दिनांक 07.01.22 को थाना स्लीमनाबाद पर गुम इंसान क्र. 02/22 एवं अप. क्र. 14/22 धारा 363 ताहि कायम कर विवेचना मे लिया गया एवं नाबालिक शिवम की तलास पुलिस एवं उसके परिजनो तथा ग्राम धरवारा के निवासियो के द्वारा की जा रही थी इसी बीच दिनांक 08.01.22 को सूचना प्राप्त हुई कि कुसेरा के जगंल मे बरधाई  के नाले मे किसी व्यक्ति का शव मिट्टी , पत्थर व पत्तो मे दवा पड़ा है जो सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया घटना की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया  , एसडीओपी स्लीमनाबाद मोनिका तिवारी को तत्काल घटना स्थल का भ्रमण हेतु निर्देशित किया गया विवेचना के दौरान मौके पर उक्त शव की पहचान शिवम पिता बंसत यादव निवासी धरवारा के रूप मे की गई एवं प्रकरण मे आये साक्षो के आधार पर धारा 302,201 भादवि का इजाफा किया गया प्रकरण मे अज्ञात आरोपियो की तलास हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा तत्पता से आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन मे एसडीओपी स्लीमनाबाद के निर्देशन मे एवं थाना स्लीमानबाद प्रभारी संजय दुबे के द्वारा थाना स्लीमनाबाद से एक टीम का गठन किया गया एवं शिवम यादव की हत्या करने वाले आरोपियो को अभिरक्षा मे ले जाकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना दिनांक से 06.01.22 को बरधाई के जगंल मे चचेरी बहन के संबध मे अर्नरगल / आपत्ति जनक बाते करने की बात पर से कुसेरा के जगंल के नाले मे मृतक शिवम की हत्या पत्थरो से  करने एवं साक्ष्य छिपाने की दृष्टि से शव को पत्थरो पत्ति एवं मिट्टी से ढक दिया गया घटना मे आरोपी आशीष चोधरी पिता स्व. गणेश चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी धरवारा एवं विधिविरूद्ध बालक के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया है उक्त सम्पूर्ण घटना की जानकारी विधिविरूद्ध बालक के पिता रमेश चौधरी एवं  चाचा काजू चौधरी को होने के पश्चात एवं सज्ञेय अपराध की सूचना प्राप्त होने पर भी विधि द्वारा आबद्ध होते हुये भी सूचना देने का लोप किया जो आरोपी रमेश चौधरी एवं काजू चौधरी का कृत्य अपराध धारा 202 भादवि का पाये जाने से प्रकरण मे गिरफ्तार किया जाता है गिरफ्तार आरोपी एवं विधिविरूद्ध बालक को माननीय न्याया पेश किया गया ॥

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया था विरोध प्रदर्शन

आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया । इसके बाद दूसरे दिन रविवार को अखिल भारतीय यादव महासभा के नेतृत्व में भारी संख्या में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के स्लीमनाबाद तिराहे पर हाइवे को जाम कर दिया था । लगभग 3 घंटे तक चक्काजाम कर चले धरना प्रदर्शन के बाद आक्रोशित ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के इस आश्वासन पर शांत हुए कि तीन दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा !

एएसपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया ने बताया कि हत्या में शामिल एक युवक की बहन पर शिवम यादव ने कमेंट किया था , उसी को लेकर विवाद बढ़ा । आरोपियों ने मिलकर सिर में पत्थर पटककर शिवम की हत्या कर दी और शव को जंगल की खाई में छिपा दिया ।

अंधे कत्ल का पर्दाफास करने वाली टीम के सदस्‍य

थाना स्‍लीमनाबाद से निरीक्षक संजय दुबे ,उपनिरीक्षक संतराम यादव,राकेश पटेल , सहायक उपनिरीक्षक अनुराग पाठक, ,राजेश कोरी , प्रधान आरक्षक अंजनी मिश्रा, जय सिंह, अंकित दुबे,आशीष आर्मो, अजय मेहरा थाना कोतवाली आरक्षक रोहित सिंह, बृजेश सिंह , सोने सिंह ,राजा साहू ,ने महत्वपुर्ण योगदान दिया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवं उनकी टीम के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!