अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस – गांव की सबसे बुजुर्ग महिलाओं का आंगनबाड़ी केंद्रों में फूल-माला पहनाकर व श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान रीठी की सभी 219 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस – गांव की सबसे बुजुर्ग महिलाओं का आंगनबाड़ी केंद्रों में फूल-माला पहनाकर व श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान
रीठी की सभी 219 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

कटनी, रीठी। समूचे देश के साथ-साथ रीठी क्षेत्र में भी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें नारी शक्ति का सम्मान कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना रीठी के अंतर्गत संचालित सभी 219 केंद्रों पर गांव की सबसे बुजुर्ग महिलाओं का फूल-माला पहनाकर व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर खुश हुईं गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने भी खुश रहो बेटा कहकर अपना आशीर्वाद दिया। इसी कड़ी में शासन के निर्देशानुसार व जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह के मार्गदर्शन में निर्धारित समय चक्र के मुताबिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, पर्यवेक्षकों एवं आशा कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य और पोषण पोषण स्तर परीक्षण तथा उपचार के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इसके तहत रीठी ब्लॉक के अमगवां उप स्वास्थ्य केंद्र तथा बिलहरी स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व आशा कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सुझाव सहित दवाईयां प्रदान की गई। इस दौरान परियोजना अधिकारी पुनीत शर्मा, पर्यवेक्षक गीता कोरी शीला मरावी सुलोचना महोबिया नीलम पटेल प्रिया चंद्रवार सहित अन्य जन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 31 मार्च तक क्रमवार स्वास्थ्य शिविर वृहद रूप में लगाए जाएंगे।