SPFG वन्दे मातरम इंविटेशनल कप ओपन नाइट टूर्नामेंट कटनी का हुआ शुभारंभ , मुख्य अतिथि यश पाठक ने दी शुभकामनाएं
SPFG वन्दे मातरम इंविटेशनल कप ओपन नाइट टूर्नामेंट कटनी का हुआ शुभारंभ , मुख्य अतिथि यश पाठक ने दी शुभकामनाएं

कटनी ॥ SPFG वन्दे मातरम इंविटेशनल कप ओपन नाइट टूर्नामेंट कटनी का शुभारंभ 9 मार्च को कटनी के फारेस्ट प्ले ग्राउंड में किया गया जिसका शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि मध्यप्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक के पुत्र यश पाठक के द्वारा किया गया ! SPFG वन्दे मातरम इंविटेशनल कप ओपन नाइट टूर्नामेंट कटनी के इतिहास पहला राष्ट्रीय स्तर का मैच होगा जिसमे अन्य राज्यों से भी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगे जिसमे विजेता टीम को 1लाख रूपए की नगद राशि के साथ ट्राफी प्रदान की जाएगी वही उप विजेता टीम को 51हजार रूपए की राशि के साथ ट्राफी प्रदान की जाएगी ! शुभारंभ मैच के दौरान मुख्य अतिथि यश पाठक ने पहले खेले जाने वाले मैच के दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं दोनों टीम के कप्तानों के बीच टॉस कराकर दोनों टीम के कप्तानों को मैच जीतने की शुभकामनाएं दी! SPFG वन्दे मातरम इंविटेशनल कप ओपन नाइट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 23 मार्च 2022 को खेला जायेगा !