ज.पं. जैतहरी ने सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त किया ए ग्रेड प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास श्री उमराव ने ज.पं. सीईओ के योगदान को सराहा

0

गिरीश राठौर.

अनूपपुर 14 मार्च 2022/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 181 में दर्ज शिकायतों का व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निराकरण कराए जाने पर जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सतीश कुमार तिवारी की मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव द्वारा प्रशंसा की गई है। उन्होंने प्रशंसा पत्र में श्री तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों के अनुश्रवण एवं निराकरण में उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप माह दिसम्बर 2021 में 87.44 प्रतिशत वेटेज के साथ ए ग्रेड प्राप्त करने व प्रदेश स्तर पर विभागीय प्रदर्शन में सराहनीय योगदान के लिए जनपद पंचायत सीईओ श्री तिवारी एवं जनपद में सीएम हेल्पलाईन का कार्य कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। उन्होंने भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं भाव से आम जन के सेवा निष्पादन में 181 में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *