बड़ी खबर : 20 वर्षीय युवती की प्रेमी ने की हत्या और हुआ फरार

अनूपपुर। जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवहरा के बसंतपुर दफाई में रहने वाली कुसुम सिंह नामक 20 वर्षीय युवती की हत्या की खबर आज सुबह परिजनों के माध्यम से पुलिस तक पहुंची, लगभग 2 घंटे पहले सामने आई इस घटना की खबर के बाद एसडीओपी अनूपपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए,घटना के संदर्भ में परिजनों पर यकीन करें तो कुछ माह पहले ही उसने यहां जोधपुर नामक प्रतिष्ठान में रहने वाले प्रदीप सैनी उर्फ गोल्डी नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। और अपना घर छोड़कर उसी के साथ किराए के एक मकान पर रहती थी युवती होलिका दहन के दिन से ही मोहल्ले में नहीं देखी गई थी इसके साथ ही उसका प्रेमी गोल्डी भी यहां से फरार था, कई दिनों तक लगातार की खबर ना होने के बाद जब घर के एक कमरे से गंध बाहर आने लगी तो उसके परिजनों को तथा आसपास के लोगों को शक हुआ,जब लोगों ने दरवाजा खोल कर देखा तो प्लास्टिक के एक बड़े ड्रम में लाश जैसी कोई चीज बाहर झांक रही थी देखते ही सभी के हाथों के तोते उड़ गए, आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए पुलिस तक खबर पहुंची पुलिस भी मौके पर आई काफी देर बाद यह बात स्पष्ट हो सकेगी इसमें कुसुम की लाश पड़ी हुई है लाश पानी या किसी अन्य रसायन में डूबने के कारण पूरी तरह फूल चुकी थी और लगभग गलने की स्थिति में थी आज दुर्गंध से आसपास का पूरा क्षेत्र प्रदूषित हो रहा था पुलिस कर्मियों ने स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य के माध्यम से किसी तरह से शव को बाहर निकालने का प्रयास किया घटना के संदर्भ में अभी बताया गया कि संभवत की हत्या प्रदीप सैनी उर्फ गोल्डी नामक युवक ने की थी जो मूलत उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला था होली के दिन से ही यहां से गायब था फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।