जिले के बरही स्थित सरस्वती स्कूल परिसर में प्रारंभ हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का महामेला

0

जिले के बरही स्थित सरस्वती स्कूल परिसर में प्रारंभ हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का महामेला


कटनी॥ गरीबों की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले कर्मयोगी पं सत्येन्द्र पाठक जी की स्मृति में भोपाल के चिरायु मेडिकल कालेज द्वारा 24 मार्च से बरही में नि:शुल्क चिकित्सा एवं परीक्षण शिविर का आयोजन प्रारंभ किया गया।विधायक Sanjay Satyendra Pathak और चिरायु मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ. अजय गोयनका ने दीप प्रज्वलित कर किया शिविर का शुभारम्भ किया , पं.सत्येन्द्र पाठक जी की स्मृति में सरस्वती स्कूल बरही में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर के प्रथम दिवस 48 हजार लोगों ने पंजीयन कराकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम चिरायु मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अजय गोयनका,विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ,भाजपा महामंत्री सतीश तिवारी द्वारा मां सरस्वती का पूजन एवं कर्मयोगी पं सत्येन्द्र पाठक जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर शिविर का प्रारंभ किया।
संपूर्ण कटनी जिले विजयराघवगढ़ विधानसभा एवं आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में अपनी विभिन्न स्वास्थ्य विकारों को लेकर आए हुए लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन के बाद 30 कमरों में बने अलग-अलग विभागों के परिसरों में डॉक्टरों को अपना परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने मरीजों के प्रथम परीक्षण के बाद ईसीजी, बोन डेंटिस्ट, खून, यूरिक ,एसिड,कोलेस्ट्रॉल, एंडोस्कोपी से पेट जांच, दांत, नाक और कान की जांच की गई। शिविर में सोनोग्राफी, पैथलॉजी, पोर्टटेबल एक्सरे मशीन की सहायता से जांच उपरांत आने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर बीमारियों के निदान के डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया।आयोजित शिविर मे शाम 5:00 बजे तक तक लगभग 40 हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपना ऑनस्पाट रजिस्ट्रेशन कराया था । डॉक्टरों ने सम्पूर्ण चिकित्सकीय परीक्षण के बाद गंभीर बीमारियों जिनका आपरेशन शिविर में संभव नहीं था ऐसे 1200 मरीजों को ट्रेन एवं बसों के माध्यम से भोपाल चिरायु मेडिकल कालेज के लिए रैफर किया ।
शिविर में 170 विशेषज्ञ डॉक्टर एवं 350 पैरामेडिकल स्टाफ आए हुए है।शिविर में चर्म रोग परामर्श, नेत्र रोग परामर्श, ब्लड प्रेशर चेकअप, ब्लड शुगर ,ह्रदय रोग विशेषज्ञ,आखों के विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, कृतिम गर्भदान,मूक बधिर बच्चों की जांच, चर्म रोग,नेफ्रो लॉजी, न्यूरोलॉजी ,मेडिसिन (सामान्य रोग) आदि रोगों की जांच की गई । बरही में स्वास्थ्य परीक्षण महामेले के दौरान दिव्यांगता (विकलांग) प्रमाणपत्र , आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर भी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया जिससे आए हुए लोगों को लाभ प्राप्त हुआ। प्रथम दिवस आई हुए मरीजों की भीड़ के देखते हुए चिरायु मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक डॉ अजय गोयनका एवं विधायक संजय पाठक द्वारा एक दिन 26 मार्च तक के लिए शिविर को बढ़ाने की घोषणा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed