क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार, पूछताछ में पुलिस को मिले अहम सुराग
क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार, पूछताछ में पुलिस को मिले अहम सुराग

कटनी॥ कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पहले समीप पुलिस ने एक युवक को मोबाइल पर क्रिकेट सट्टा खिलाने के आरोप में पकड़ा गया है। युवक इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मैच की बुकिंग के लिए लिंक भेज रहा था। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही पुलिस टीम आरोपियों के संबंधित ठिकानों में दबिश देगी। पुलिस ने युवक के पास से मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल में क्रिकेट सट्टा खिलाने से संबंधित ऑनलाइन लिंक मिली है। युवक इसी लिंक को क्रिकेट सट्टा खेलने वाले युवकों को भेजता था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी गंज निवासी आशीष जैन, रवि निषाद निवासी नई बस्ती , आशीष उर्फ गोलू मालवीय निवासी एनकेजे को रेलवे स्टेशन के पास मार्केट के सामने से क्रिकेट सट्टा खिलाने के आरोप में पकड़ा गया है। आरोपी से मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस आगे की करवाई सहित अन्य पहलु की जाँच पड़ताल कर रही है !