अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे कॉलोनी वार्ड क्रमांक 6 में एक कोरोना पॉजिटिव फिर पाया गया

0

(चंद्रेश कुमार द्विवेदी)
धनपुरी-जिले में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे कॉलोनी वार्ड क्रमांक 6 में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आ रही है यह व्यक्ति दिल्ली से बिहार एवं फिर बिहार से सड़क मार्ग से होते हुए वापस अपने घर वार्ड क्रमांक 6 आया है कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी रवि करण त्रिपाठी वार्ड क्रमांक 6 पहुंच गए जहां मुख्य नगरपालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी के द्वारा आसपास का पूरा इलाका सेनेटाइज करवाया गया कीटनाशकों का छिड़काव करवाया गया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यक्ति 10 तारीख को बिहार से लौटा है इसके घर दो बार हम लोग गए थे लेकिन इस ने कह दिया कि मैं कहीं से नहीं आया हूं मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं 10 तारीख को लौटे इस व्यक्ति की कोरोना जांच 22 तारीख को हुई और अब इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी सामने आ रही है प्रशासन इस व्यक्ति के घर के आस-पास कंटेनमेंट जोन बना रहा है स्वास्थ्य विभाग की टीम इसके संपर्क में आए लोगों की सूची बना रहा है अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति एलआईसी ऑफिस धनपुरी नंबर 3 में शॉपिंग कंपलेक्स की नाई की दुकान एवं आसपास पड़ोसियों के यहां आने जाने की जानकारी प्राप्त हो रही हैं पास पड़ोस में रहने वाले लोग चर्चा कर रहे थे कि इसके संपर्क में आने वालों की सूची काफी लंबी हो सकती है।


दूसरों की जान पर खतरा बनने वालों पर प्रशासन कब करेगा कार्यवाही-कोरोना महामारी को वैश्विक महामारी की उपाधि प्राप्त है आज पूरा विश्व इस महामारी की चपेट में है कोरोना वायरस संक्रमण के दुष्प्रभाव को बढ़ने से रोकने के लिए गाइडलाइन जारी की गई थी जिसमें बाहर से आने वाले लोगों को थाने एवं स्वास्थ्य विभाग में अपनी यात्रा का पूरा विवरण देना चाहिए 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन रहना चाहिए अपनी जांच करने के लिए आए स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों का सहयोग करना चाहिए लेकिन वर्तमान समय में लोग ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं अनूपपुर में इसी तरह लापरवाही का मामला सामने आने पर वहां पहली बार कानूनी कार्यवाही की गई आखिर क्षेत्र की जनता दूसरों की लापरवाही का खामियाजा कब तक उठाती रहेगी कोरोना संक्रमण को लेकर हर कोई दहशत में रहता है अपनी तरफ से सावधानी का पालन करता है लेकिन महज कुछ लोगों की लापरवाही की वजह से संक्रमण बढ़ता जा रहा है जिला प्रशासन को संज्ञान लेते हुए लापरवाही करने वाले लोगों पर कानूनी कार्यवाही के दिशा निर्देश जारी करने चाहिए अन्यथा आने वाले समय में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है दूसरों की लापरवाही का खामियाजा निर्दोष लोगों को उठाना पड़ता है और अपने सारे कामकाज बंद करके 21 दिनों के लिए कंटेनमेंट जोन के प्रतिबंधों का पालन करना पड़ता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed