ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत में एक ट्रक के चालक की मौत

0

ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत में एक ट्रक के चालक की मौत

कटनी ॥ एनकेजे थाना क्षेत्र के सुरकी डेम के पास दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे कों गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । हादसा रविवार रात करीब 11:30 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार कैमोर थाना क्षेत्र के जमुआनी कला गांव निवासी जलभान पिता रामबली सिंह (27) पेशे से ट्रक चालक था। रविवार रात जलभान सिंह उमरिया जिले के चंदिया की ओर से कटनी आ रहा था। इसी दौरान सुरकी डेम के पास सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक जलभान सिंह की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *