अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई जारी.आबकारी एक्ट के 7 प्रकरण दर्ज.12 सौ किलोग्राम महुआ लाहन कराया नष्ट

0

अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई जारी.आबकारी एक्ट के 7 प्रकरण दर्ज.12 सौ किलोग्राम महुआ लाहन कराया नष्ट

कटनी- अवैध मदिरा के संग्रहण ,परिवहन ,विक्रय और निर्माण की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत आबकारी वृत्त बडवारा में सुड्डी, बहिरघटा, कुदरेही, बगैहा, लुरमी, में ममता अहिरवार सहायक जिला आबाकरी अधिकारी के नेतृत्व में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आबकारी की टीम बी द्वारा की गई कार्यवाही में कुल जप्ती 1200 किलोग्राम महुआ लाहन, एवं 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा के कुल 7 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लाहन तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 93हजार 750रूपये है। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री मोना दुबे, केशव प्रसाद उईके, आबकारी आरक्षक राजेश गौटिया, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, देवेन्द्र प्यासी, शिवमूरत नामदेव सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed