नौ दिनों की आराधना के बाद सपरिवार मां भगवती को दी विदाई, भावुक हुए संजय पाठक पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने अपने निवास पर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया विसर्जन, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की

0

नौ दिनों की आराधना के बाद सपरिवार मां भगवती को दी विदाई, भावुक हुए संजय पाठक
पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने अपने निवास पर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया विसर्जन, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की
कटनी। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक भक्ति, श्रद्धा और आस्था के साथ मां भगवती की आराधना करने के बाद पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने विजयादशमी के पावन अवसर पर अपने निवास पर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा को सपरिवार विसर्जन के लिए विदाई दी। नौ दिनों तक मां की पूजा-अर्चना और सेवा के बाद विदाई का यह क्षण भावुक करने वाला रहा। पूरे भक्तिभाव के साथ मां भगवती को विदा करते हुए श्री पाठक ने जगत जननी के श्रीचरणों में शीश नवाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री पाठक ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्र के पावन दिनों में मां भगवती की आराधना से प्राप्त आध्यात्मिक शांति और उनका आशीर्वाद सदैव जीवन को संबल प्रदान करता रहेगा। मां की विदाई के इस भावुक क्षण में उन्होंने सपरिवार मां दुर्गा से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

मां की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे
संजय सत्येंद्र पाठक ने जगत जननी मां दुर्गा के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए कामना की कि उनकी असीम कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे। प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो तथा सभी के जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता बनी रहे। नौ दिनों तक मां की आराधना के बाद प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्र उत्सव को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करते हुए उनके अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed