जिला अस्पताल के SNCU वार्ड के चैनल गेट के छज्जे पर चादर लिपटी मिली एक अज्ञात नवजात शिशु (लड़की )
जिला अस्पताल के SNCU वार्ड के चैनल गेट के छज्जे पर चादर लिपटी मिली एक अज्ञात नवजात शिशु (लड़की )

कटनी ॥ गुरुवार को जिला अस्पताल में तब हड़कंप मच गया, जब पुताई कर रहे कर्मचारियों को एक नवजात मिला। नवजात के चहरे में चोटें आई है । नवजात अस्पताल की बिल्डिंग में कहां से आया, इसकी जांच पड़ताल के लिए पुलिस व अस्पताल प्रबंधन अपने-अपने स्तर से जुटा हुआ है। गुरुवार की सुबह लगभग 11:30 बजे के करीब पुताई सफाई कर्मचारी अस्पताल परिसर की मर्चुरी के सामने बनी बिल्डिंग में सफाई और पुताई कर रहे थे। इसी दौरान अस्पताल बिल्डिंग के बाहर,SNCU वार्ड के चैनल गेट के छज्जे पर एक नवजात चादर या साल में लिपटा दिखा। जब नवजात को चादर से बाहर निकाला गया तो उसका सांसे चल रही थी । इसके अलावा चहरे पर कई जगह नोचना के निशान थे। नवजात को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के बच्चे वार्ड में भर्ती कराया गया है जहॉ पर शिशु रोग चिकित्सकों की निगरानी में नवजात शिशु का उपचार जारी है। अस्पताल प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर नवजात का उपचार जारी किया।इस संबंद्ध में जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मर्चुरी के सामने बनी बिल्डिंग के SNCU वार्ड के चैनल गेट के छज्जे पर एक अज्ञात नवजात शिशु (लड़की ) मिलने से हड़कंप मच गया । संबन्धित अधिकारियों को जानकारी दिए जाने पर मौके पर पहुंचे अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में नवजात शिशु (लड़की ) को गंभीर अवस्था में छज्जे से उतार कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहॉ पर उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में पदस्थ कर्मचारी बबिता चतुर्वेदी और सुशील यादव को लगभग 11:30 बजे जानकारी प्राप्त हुई की जिला के SNCU वार्ड के चैनल गेट के छज्जे पर एक अज्ञात नवजात शिशु (लड़की ) पाया गया जिसकी जानकारी बिल्डिंग की पुताई का कार्य कर रहे कर्मचारियों के द्वारा दी गई थी । माना जा रहा है कि महिला जन्म देने के बाद बच्ची को वहां रोते-बिलखता हुआ छोड़कर फरार हो गई। वह डॉक्टरों की देखरेख में बच्ची का इलाज जारी है बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है । डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह का कार्य करने वाली महिला की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वही जिला अस्पताल में भर्ती सभी की जाँच पड़ताल कर ली गई है जिसमें सभी नवजात जिला अस्पताल में मौजूद है नवजात को अस्पताल की बिल्डिंग में छोड़कर जाने का कार्य किसी बाहरी व्यक्ति के द्वारा किया गया है !
इस संबंद्ध में कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया की नवजात शिशु के मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसके बाद जिला अस्पताल परिसर में लगे कैमरे की मदद से जाँच पड़ताल की जाएगी की आखिरकार नवजात को बिल्डिंग के छज्जे पर कौन रखा जिसके बाद वैधानिक करवाई की जाएगी ।