प्रभारी की छुट्टी में अतुल की मौज – किस्सू-पवन के संग रेत कारोबार पर छाई रफ्तार
शहडोल। विभागीय प्रभारी के भोपाल जाने का फायदा उठाते हुए अतुल इन दिनों किस्सू और पवन के वेग से काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि प्रभारी की गैरमौजूदगी में उसने खुद को “कार्य प्रभारी” घोषित कर लिया है और रेत कारोबार का पूरा हिसाब-किताब अपने हाथ में ले लिया है। इधर रेत ठेकेदार अपने पुराने ठेकों में व्यस्त हैं, उधर अतुल ने साझा व्यापार के जरिए गाड़ियों की रफ्तार बढ़ा दी है। विभाग में चर्चा है कि प्रभारी की छुट्टी, अतुल के लिए ‘सोने पर सुहागा’ साबित हो रही है।