लोहिया चौक में सायरन बजाकर किया कोरोना संकट के प्रति जागरूक
(Amit Dubey+7000656045)
बुढ़ार। कोरोना संकट के प्रति आमजन को संवेदनशील बनाने के लिए सुबह 11 बजे पूरे नगर के लोहिया चौक में दो मिनट के लिए सायरन बजाया गया। इस दौरान लोगों ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी का पालन करने का संकल्प लिया। लोहिया चौक में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश विश्नानी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र ताम्रकार, पार्षद बाबूलाल गुप्ता, संतोष प्रजापति सहित स्थानीय जन मौजूद रहे है, सायरन बजने के दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए बनाए गए गोले में खड़े रहे। इस दौरान श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि मेरे प्रिय क्षेत्रवासियों, 11 बज चुके हैं। सायरन की आवाज सुनते ही सब अपनी जगह पर 2 मिनट के लिए रुक जाएं और यह सुनिश्चित करें कि आपने मास्क लगाकर रखा है या नहीं। अपने आसपास के लोगों को भी मास्क लगाने के लिए टोकें और आपस में उचित दूरी बना लें।
बताये कोरोना से बचने के उपाय
नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश विश्नानी ने नगरवासियों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने का संकल्प लेने का निवेदन लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना का यह गंभीर संकट है, हमें सावधान रहना होगा। कोरोना से बचाने के तीन उपाय हैं, मेरी सुरक्षा मेरा मास्क, शारीरिक दूरी का पालन करना और अपने हाथ सेनेटाइज करना। उन्होंने अपील की कि जो व्यक्ति सक्षम हैं, वे गरीबों को मास्क भेंट करें। कोरोना का वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है, अगर हम नहीं संभले तो स्थिति गंभीर हो जाएगी। कोविड-19 को फिर हराना हमारा वज्र संकल्प है। सुरक्षा का प्रमुख साधन है मास्क। अगर आप मास्क नहीं पहनते हैं तो आप अपने आस-पास लोगों को खतरे में डाल रहे हैं। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम धर्मेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान,सीएमओ शिवानी सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे।