समयमान वेतनमान बढ़ाने के लिए बाबू नें की रिश्वत की मांग , जबलपुर लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा 2016 में भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई थी छापेमार करवाई
समयमान वेतनमान बढ़ाने के लिए बाबू नें की रिश्वत की मांग , जबलपुर लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
2016 में भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई थी छापेमार करवाई


कटनी ॥ जबलपुर लोकायुक्त ने जिला अस्पताल के पेंशन शाखा के पेंशन शाखा में पदस्थ कर्मचारी राहुल मिश्रा को 8000 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। समयमान वेतनमान बढ़ाने के लिए विभाग के ही कर्मचारी संदीप यादव से यह रिश्वत की मांग की थी जिसके एवज में 8 हजार रूपए दिए गए थे। लोकायुक्त टीम से संदीप यादव बडवारा सामुदायिक स्वास्थ विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ कर्मचारी नें शिकायत की थी जिसके बाद कटनी सीएमएचओ कार्यालय मे जबलपुर लोकायुक्त की 6 सदस्यीय टीम के द्वारा जिला अस्पताल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग की वेतन शाखा के पदस्थ बाबू राहुल मिश्रा को 8000 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है । पदस्थ बाबू को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यह राशि डील की पहली किस्त थी.जिसे लेते हुए लोकायुक्त ने कर्मचारी को पकड़ा । शिकायतकर्ता कर्मचारी संदीप यादव नें जानकारी में बताया कि समयमान वेतन वृद्धि के लिए लगातार टाला जा रहा था जिसकी शिकायत संदीप के द्वारा जबलपुर लोकायुक्त को 11-09-2022 को कि गई जिसकी करवाई के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में लोकायुक्त ने दबिश दी और विभाग में पदस्थ बाबू को रिश्वत की पहली किस्त लेते पड़काया।
सहायक ग्रेड 3 के पद पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है बाबू राहुल मिश्रा
6 सदस्य को टीम में शामिल मुख्य. निरीक्षक स्वप्निल दास ने जानकारी में बताया कि 11-09-2022 कों संदीप यादव पिता लखनलाल यादव के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमें उल्लेख किया गया था कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ बाबू राहुल मिश्रा के द्वारा समयमान वेतनमान लगाने के एवज में रिश्वत के 8 हजार रूपए की मांग की गई थी । जिस पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए सत्यापन की कार्यवाही की गई जिसके रिकॉर्डिंग की गई तो आरोपी राहुल मिश्रा के द्वारा प्रार्थी संदीप यादव से रिश्वत के तौर पर 8 हजार रूपए मांगे गए , इससे पूर्व भी 2016 में आरोपी राहुल मिश्रा के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापामार कार्यवाही की गई थी, जिसमें करवाई जारी है और चालान पेश नही किया गया है ! बही करवाई में 6 सदस्यो की टीम के द्वारा करवाई की गई है !