*कोतमा से निकली भारत जोड़ो उपयात्रा पहुंची अनूपपुर-डिंडौरी की सीमा चंदन घाट*
गिरीश राठौर
भालूमाड़ा—-जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को एवं यात्रा समन्वयक रमेश सिंह के नेतृत्व में दिनांक 8 नवंबर 2022 को भारत जोड़ो उपयात्रा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में निर्णय अनुसार यात्रा दिनांक 9 नवम्बर को कोतमा से अनूपपुर व पुष्पराजगढ़ होते हुए चंदन घाट डिंडौरी तक निकाली जाएगी।

बैठक में जिलाध्यक्ष व विधायक फुन्देलाल सिंह द्वारा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान को कोतमा से प्रारम्भ होने वाली यात्रा का समन्वयक बनाया गया था, दिनांक 9 नवम्बर 2022 को सुबह 9 बजे कोतमा गांधी चौक में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली, इस यात्रा में जिला पंचायत अनूपपुर के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता नागेंद्र नाथ सिंह, समन्वयक रमेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शुक्ला, जे पी श्रीवास्तव, डॉ अशोक जेठानी, राजेश जैन, संतोष मिश्रा, कमलेश पांडेय, अरुण सिंह युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव मानवेन्द्र मिश्रा, चंदन सिंह, एन एस यू आई प्रदेश महासचिव रफी अहमद, विक्रमा सिंह, अकबर अली, आसू चतुर्वेदी, रईस अहमद, जय प्रकाश पांडेय, शिवम सराफ, नदीम अली अशरफी, अमित धनवार, पुष्पेंद्र साहू के साथ सैकड़ों कांग्रेस नेता शामिल हुए।

जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
कोतमा गांधी चौक से निकली भारत जोड़ो यात्रा दोपहर 12 बजे बदरा पहुंची जहां पर ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा ने भव्य स्वागत किया, तथा सभा आयोजन व दोपहर भोजन के पश्चात, यात्रा आगे के लिए रवाना हो गई। शाम 7 बजे यात्रा फुनगा पहुंची जहां पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने यात्रा का भव्य स्वागत किया, स्वागत पश्चात गांधी चौपाल आयोजन किया गया जिसमें सभी ने अपने अपने विचार रखे, रात्रिभोज व रात्रि विश्राम फुनगा में ही हुआ। दिनांक 10 नवम्बर को सुबह 8 बजे यात्रियों का माल्यार्पण कर गाजे बाजे के साथ पुनः यात्रा फुनगा से रवाना हुई, दोपहर 1 बजे यात्रा अनूपपुर पहुँची जहाँ पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, कांग्रेस नेता मयंक त्रिपाठी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राघवेन्द्र पटेल व उनके साथियों ने यात्रा का जोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया गया, दोपहर का भोजन सर लगन पैलेस अनूपपुर में हुआ। तत्पश्चात यात्रा किरर घाट पुष्पराजगढ़ विधानसभा के लिए रवाना हो गई। रात्रि 8 बजे यात्रा पुष्पराजगढ़ विधानसभा के किरर घाट के ऊपर लांघा टोला पटना पहुंची जहाँ पर पुष्पराजगढ़ विधायक व जिलाध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को, जनपद जैतहरी अध्यक्ष राजीव सिंह, कांग्रेस नेता संतोष पांडेय के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, स्वागत के बाद गांधी चौपाल का आयोजन हुआ, रात्रिभोज व रात्रि विश्राम लंघाटोला पटना में ही हुआ। दिनांक 11 नवम्बर 2022 को सुबह 8 बजे विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के अगुवाई यात्रियों का स्वागत कर यात्रा राजेन्द्रग्राम के लिए रवाना हो गयी। यात्रा दोपहर 2 बजे राजेन्द्रग्राम पहुंची जहां पर विधायक फुन्देलाल सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया, गांधी चौपाल आयोजन व दोपहर के भोजन पश्चात यात्रा आगे की ओर रवाना हो गयी। शाम 7 बजे यात्रा पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिरारी पहुंची जहां पर यात्रियों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया तथा ग्राम देवरा में शैला नृत्य व रात्रि भोजन एवं विश्राम हुआ। दिनांक 12 नवम्बर को ग्राम देवरा से सुबह 8 बजे यात्रा अनूपपुर जिले के अंतिम पड़ाव अनूपपुर-डिंडौरी सीमा चंदन घाट के लिये रवाना हो गयी।
भारत जोड़ो उपयात्रा आज पहुँचेगी अनूपपुर-डिंडोरी सीमा चन्दन घाट
मध्यप्रदेश के अंतिम छोर के विधानसभा कोतमा से राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व मे प्रारम्भ हुई भारत जोड़ो उपयात्रा आज पहुँचेगी अनूपपुर – डिंडौरी जिले की सीमा चंदन घाट जहां पर पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम को भारत का संविधान तिरंगा झण्डा सौंपा जाएगा जो चंदन घाट डिंडौरी से मध्यप्रदेश में 20 नवम्बर को बुरहानपुर पहुँचने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।