अज्ञात चोर पर ईनाम घोषित

0
उमरिया। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने ग्राम मेढ़की में सेंध लगाकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी चुरा लेने वाले आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच सौ रूपये के ईनाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि फरियादी मोहम्मद सबीब खान पिता वसीद खान उम्र 35 साल निवासी ग्राम मेढ़की थाना पाली ने इस आशय की सूचना दी कि 13 अगस्त 2021 को करीब 11 बजे मैं एवं मेरी पत्नी खाना खाकर सो गये थे। 14 अगस्त को सुबह 5 बजे पड़ोस की रिश्तेदार भाभी शहीदा बेगम ने बताया कि घर के पीछे की दीवाल खुदी हुई है। जब जाकर देखा तो पेटी नही थी। गोदरेज अलमारी का लाक टूटा हुआ था। पेटी घर के पीछे करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़ी हुई थी। पेटी एवं आलमारी मे रखे सोने चांदी के पुराने इस्तेमाल जेवरात एक सोने का हार, सोने का झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी, सोने का एक नग, पायजेब चंादी की, चांदी की पट्टी, चांदी की पायल सहित करीब 50 हजार रूपये जेवरात तथा नगदी 15 हजार कुल 65 हजार रूपये का समान अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध मामला कायम करते हुए पतासाजी की गई, लेकिन उसका कोई पता नही चला सका। जिस पर पुलिस  अधीक्षक ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी कराने पर पांच सौ रूपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed