कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

शहडोल। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के स्कूल और महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि सहदेव सिंह मरावी संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग संभाग के द्वारा महाविद्यालयीन आदिवासी बालक छात्रावास में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता रणजीत सिंह धुर्वे सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा की गई।

जिसमें मुख्य कैरियर काउंसलर के रूप में शंकर सिंह केरमा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैरियर काउंसिल एवं को जीवन कौशल शिक्षा अंग्रेजी भाषा के रिसोर्ट पर्सन के रूप में प्रमुख रूप से कैरियर से संबंधित समस्याओं को और उनके कैरियर के निर्माण में मैट्रिक, इंटर और कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया, उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. पी. डी रावत, प्रो. हरिवंश सिंह मरावी शंभू नाथ विश्वविद्यालय एवं डॉ. अमरनाथ सिंह तथा नीलम वेलफेयर सोसाइटी के सचिव प्रकाश राव, कार्यक्रम संयोजक चांद सिंह पट्टावी हॉस्टल अधीक्षक के रूप में रहे। संबंधित कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के 200 विद्यार्थियों कैरियर काउंसलिंग का लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *