भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सीसी सड़क
उमरिया। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत रक्सा में सीसी रोड के निर्माण कार्य पर मौके से इंजीनियर, सरपंच एवं सचिव के न रहने से हो रहा है, गुणवत्ता विहीन निर्माण मने लाल प्रजापति के घर से बड़की नदिया पुल तक बन रही सीसी रोड में मौके पर जनपद पंचायत के इंजीनियर सरपंच एवं सचिव के उपस्थित न रहने पर बनाई जा रही है, सीसी रोड पर कम सीमेंट, मिट्टी युक्त रेत डालकर रोड बनाई जा रही है, सीसी रोड बनाने के पहले किसी प्रकार का बेस नहीं बनाया गया। ग्राम पंचायत रक्सा के पैसो का विकास के नाम पर जिस तरह से दुरुपयोग किया जाता है , पंचायत के जिम्मेदारो द्वारा अंदाजा लगाया जा सकता है यू तो पंचायत स्तर पर किए गए गुणवत्ता प्रमाण की आवश्यकता होती है, इस तरह से घटिया स्तर के ऐसे निर्माण के पीछे जिम्मेदार अधिकारियो पर वरिष्ठ अधिकारी संज्ञान लेते हैं या नहीं।
इनका कहना है…
गुणवत्ता विहीन बन रही थी, नोटिस दिया गया है, सही रोड नहीं बनाएंगे तो कार्यवाही की जाएगी।
सुमित
उपयंत्री
जनपद पंचायत मानपुर