चेतराम ने लोन पास कराने के नाम पर ठगे 5 लाख

0

पुलिस अधीक्षक से पीडि़त महिला ने की शिकायत

(Anil Tiwari+91 70003 62359)
शहडोल। लोन कराने जाने वाले अधिकांश लोग बैंक दलालों के चंगुल में फंस रहे हैं, दलालों के जाल में फंसकर लोग धोखाधड़ी का शिकार हो रहे है, ऐसा ही एक मामला संभागीय मुख्यालय से सटे एसबीआई बैंक शाखा कल्याणपुर का सामने आया है। पीडि़ता सेम्मी बाई पति माखन सिंह निवासी ग्राम ठाढ़पाथर, पोस्ट खेतगांव तहसील पुष्पराजगढ़ ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए बताया कि चेतराम यादव पिता पंचूलाल यादव निवासी केलमनिया, तहसील सोहागपुर द्वारा बजाज फायनेंस कंपनी शहडोल के नाम पर धोखाधड़ी करके 5 लाख निकलवाकर हड़प ली गई है।

यह है मामला

पीडि़ता ने शिकायत में उल्लेख किया कि वह शासकीय शिक्षक है, लोन निकलवाने के लिए चेतराम यादव पिता पंचू लाल यादव से संपर्क की थी, 15 लाख का लोन एसबीआई बैंक शाखा कल्याणपुर से पास कराया गया, फिर 15 नवम्बर 2023 को ही 3 लाख 65 हजार रूपये खाते से निकलवाकर बोला कि बजाज का लोन क्लोज करवाना है, 3 लाख 65 हजार रूपये खाते एवं यूपीआई के माध्यम से ले लिया गया। फिर इसके पश्चात 1 लाख 50 हजार रूपये कुछ दिन बाद नगद मुझसे लोन क्लोज कराने के लिए और लिया गया।
नही की लोन की अदायगी
पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि चेतराम यादव द्वारा बजाज फायनेंस कंपनी का लोन अदायगी नहीं की गई, उक्त बजाज फायनेंस कंपनी की किश्तों की राशि आज भी पीडि़ता के द्वारा ही जमा किया जा रहा है, फरियादिया इस कारण परेशान है तथा उक्त चेतराम यादव के विरूद्ध गरीब के साथ किये गये धोखाधड़ी के लिए कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही कराकर मुझसे लिये गये राशि को वापस दिलाया जाये।
कितनों को बनाया निशाना
पीडि़त ने चेतराम यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त दलाल बैंक से लोन पास कराने के नाम पर कई लोगों को निशाना बना चुका है, बैंक के अधिकारियों के नाम से कथित व्यक्ति द्वारा लाखों रूपये कमीशन के तौर पर लिये जाते हैं, वहीं कल्याणपुर शाखा के बैंक मैनेजर का कहना है कि लोन के लिए आने वाले लोगों से पूछा जाता है कि आप किसी के माध्यम से तो नहीं आये हैं, कोई लोन पास कराने के लिए पैसा तो नहीं ले रहा, लेकिन अगर बाहर कोई व्यक्ति ऐसा करता है, जानकारी नहीं मिल पाती है, हालाकि मामले की जानकारी ली जायेगी। समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!