मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी में सड़क दुर्घटना पर किया दुख व्यक्त मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए सहायता देने के निर्देश गंभीर रूप से घायल 1 यात्री को 1 लाख रुपए की सहायता के निर्देश

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी में सड़क दुर्घटना पर किया दुख व्यक्त
मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए सहायता देने के निर्देश
गंभीर रूप से घायल 1 यात्री को 1 लाख रुपए की सहायता के निर्देश
कटनी।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले में लमतरा ब्रिज के पास हुई सड़क दुर्घटना में बस यात्रियों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने और दुर्घटना में घायल यात्रियों के समुचित इलाज और गंभीर रूप से घायल एक यात्री को 1 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजन के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed