लिपिक कर्मचारी संघ ने सीएम को भेजा 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
(Anil Tiwari+7000362359)
शहडोल। म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा 9 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एवं संभागीय सचिव सलीम खान के नेतृत्व में दिए गए मांग पत्र में कहा गया है कि सहायक ग्रेड-3 संवर्ग की ग्रेड पे, वेतनमान समान कार्य, समान योग्यता के आधार पर डाटा एन्टी आपरेटर के समतुल्य अर्थात रूपये 2400 किया जाए। समयमान वेतनमान की कंडिका-4 को विलोपित करते हुए वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यरत लिपिकों को द्वितीय एवं तृतीय समयमान वेतनमान पात्रता दिनांक से प्रदाय किया जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से भर्ती हुए सहायक ग्रेड-3 को चार वर्ष के भीतर सी.पी.सी.टी. उत्तीर्ण न करने पर सेवा से पृथक करने संबंधी प्रावधान निरस्त किया जाए। 5 वर्ष से बंद पदोन्नतियों का वैकल्पिक समाधान शीघ्र निकाला जाए। प्रदेश के समस्त लिपिको को एक समान भर्ती नियम एवं एक समान-समयमान वेतनमान लागू किया जाए। प्रदेश के समस्त लिपिकों के चार स्तरीय रचना क्रम को लागू किया जाए।