होली पर्व कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं दी सामाजिक सद्भाव व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाने की अपील

0

होली पर्व कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं दी
सामाजिक सद्भाव व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाने की अपील
कटनी।। जिले में इस वर्ष होली पर्व को सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण-संरक्षण के संकल्प के साथ मनाने का आह्वान किया गया है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जिसे परंपरा और प्रकृति की रक्षा के भाव के साथ मनाया जाना चाहिए।
कलेक्टर श्री तिवारी ने नागरिकों से हर्बल एवं प्राकृतिक रंगों के उपयोग, जल संरक्षण तथा पशु-पक्षियों पर रंग न डालने की अपील की। उन्होंने पर्व के दौरान स्वच्छता बनाए रखने पर भी विशेष जोर देते हुए कटनी, कैमोर, बरही एवं विजयराघवगढ़ के नगरीय क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील की।
अंत में कलेक्टर ने कहा कि सभी नागरिक अपने आचरण और भावनाओं से पर्व की गौरवशाली परंपरा को सशक्त करें, ताकि जिले में खुशियों के रंग बिखरें और विकास नई ऊंचाइयों को छुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed