अधिवक्ता संघ के कलम बंद हड़ताल को कांग्रेस व व्यापारी संघ ने दिया समर्थन
अधिवक्ता संघ के कलम बंद हड़ताल को कांग्रेस व व्यापारी संघ ने दिया समर्थन
अनूपपुर। अधिवक्ता संघ जैतहरी के द्वारा सिविल कोर्ट की स्थापना के लिये सुव्यवस्थित कोर्ट रूम उपलब्ध कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल को जिला कांग्रेस कमेटी एवं जैतहरी व्यापारी संघ ने समर्थन दिया। अधिवक्ता संघ जैतहरी के अध्यक्ष अधिवक्ता गणेश सिंह (एड0) ने बताया कि, अधिवक्ता संघ जैतहरी के द्वारा व्यवहार न्यायालय की स्थापना हेतु सुव्यवस्थित कोर्ट रूम उपलब्ध कराये जाने हेतु जिला प्रशासन से मांग किया जा रहा है, किन्तु इतने लंबे अवधि में भी जिला प्रशासन द्वारा चाही गई कोर्ट रूम उपलब्ध नहीं करा पाया। अधिवक्ता संघ द्वारा भी कलेक्टर से कई पत्राचारों के माध्यम से एवं मिलकर भी बिल्डिंग उपलब्ध कराये जाने हेतु निवेदन किया गया, किन्तु आज तक जिला प्रशासन द्वारा कोर्ट बिल्डिंग उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। जिससे क्षुब्ध होकर अधिवक्ता संघ जैतहरी द्वारा दिनांक 27/01/2023 से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू किया गया है। जिसका आज 8वां दिन है। दिनंाक03/02/2023 को को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्ययक्ष रमेश सिंह एवं जैतहरी व्यापारी संघ के अध्ययक्ष अवधेश राम अग्रवाल, सिद्धार्थ सिंह धरना स्थल पर पंहुच कर अनिश्चितकालीन कलम बंद हडताल का पूर्ण समर्थन दिये हैं और उनके द्वारा यह भी कहा गया कि, यह मांग निश्चित ही जैतहरी क्षेत्र के आम जनता के लिये एक वरदान के रूप में साबित होगा और क्षेत्र की जनता को सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध हो पायेगा, अधिवक्ता संघ द्वारा चालाया जा रहा कलम बंद हडताल स्वागत योग्य एवं प्रशंसनीय है।
