नारी सम्मान योजना का कांग्रेस ने किया शुभारंभ
शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस प्रभारी विजेंद्र मिश्रा के मुख्य
आतिथ्य मे जिले में 09 मई को नारी सम्मान योजना का शुभारंभ जिला कांग्रेस भवन शहडोल मे किया गया,
जिलाध्यक्ष ने योजना के बारे मे बताते हुए कहा है कि नारी सम्मान योजना को 9 मई से लागू किया जा रहा है, श्री
गुप्ता ने कहा मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस योजना के माध्यम से वचन दिया है कि
यदि मध्यप्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो, महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर और हर महीने 1500 रुपये दिए
जाएंगे, इसके लिए जगह- जगह जाकर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं द्वारा फॉर्म भरवाए जाएंगे। श्री गुप्ता ने कहा यदि
कांग्रेस सरकार बनती है तो, महिलाओं को सालाना 18000 एवं हर सिलेंडर पर 600 से अधिक की बचत का वचन देने
के लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जिले को समस्त महिलाओ की तरफ से धन्यवाद करता हूँ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी विजेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष
घनश्याम जयसवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी आदि ने भी योजना के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया।