एलआईसी एवं एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों में जोखिम भरे लेने देन एवं निवेश से देश की जनता के प्रति कांग्रेस चिंतित,दिया धरना…..

0

एलआईसी एवं एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों में जोखिम भरे लेने देन एवं निवेश से देश की जनता के प्रति कांग्रेस चिंतित,दिया धरना…

कटनी ॥ अडाणी ग्रुप्स के शेयरों में आई गिरावट और SBI व LIC को हुए नुकसान के खिलाफ आज कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के द्वारा SBI ऑफिस के बाहर पहुंच कर भाजपा विरोधी नारे लगाए।.सरकार द्वारा अडानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों – एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। इसी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा आज कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने एक दिवसीय धरना देकर देश की आम जनता के प्रति अपनी चिंता को व्यक्त किया।
इस परिपेक्ष्य में कांग्रेस प्रधानमंत्री से तीन मांग करती है पहला उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की देख रेख में निष्पक्ष जांच हो दूसरा हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की विस्तार से जांच के लिए जेपीसी का गठन हो तीसरा एलआईसी एसबीआई एवं अन्य राष्ट्रीकृत बैंको में अडानी समूह का जो जोखिम भरा निवेश है उस पर संसद में गहन चर्चा कराकर निवेशकों सुरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष विक्रम खम्परिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम बदलने के विचार के खिलाफ हैं और हम हमेशा गरीब और आम जनता के साथ खड़े हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार की अपने चुनिंदा कॉरपोरेट मित्रों से सांठगांठ करके भारतीयों के पैसे की लूट करने की कोशिश चिंतनीय है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा ने कहा
ये राहुल गांधी एक दूरदर्शी नेता है जिन्होंने पहले ही अड़ानी के घोटाले पर सरकार को चेताया था,सरकार को इस घोटाले पर जेपीसी गठित चाहिए।मप्र कांग्रेस शिक्षा एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी एवं जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष द्वय श्याम शर्मा एव मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि मनु दीक्षित ने कहा कि हम जानते है कि एलआईसी और एसबीआई जैसे पीएसयू हमारे देश का गौरव हैं और करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई से बने हैं।अपने सबसे करीबी दोस्त की मदद करने के इरादे से मोदी सरकार ने जबरदस्ती एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अडानी समूह में निवेश किया है एलआईसी ने अडानी समूह में भारी निवेश के लिए मजबूर किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का,विजय पटेल,जिला महिला कांग्रेस शहर पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रजनी सोनी,अध्यक्ष रजनी वर्मा,महापौर प्रत्याशी श्रेहा खंडेलवाल,ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती माधुरी जैन,ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में एलआईसी के 39 करोड़ पॉलिसी धारकों और निवेशकों को 33 हजार 60 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। भारतीय स्टेट बैंक और अन्य भारतीय बैंकों ने अडानी समूह को भारी मात्रा में लोन दिया है।अडानी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 80 हजार करोड़ रुपया बकाया है। नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष ईश्वर बहरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी खास भारतीय कॉपोरेट घराने के खिलाफ नहीं रही है,कांग्रेस पार्टी क्रोनी कैपिटलिज्म के खिलाफ हैं धरना प्रदर्शन में सभी कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *