मुख्यालय के हाउसिंग बोर्ड में मिला कोरोनावायरस युवक @ अब 11 पहुंची कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

0

(अनिल तिवारी)
शहडोल। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार घट बढ़ रही है शुक्रवार को एक साथ 13 मरीज जहां ठीक होकर अपने घरों के लिए रवाना हुए वही मुख्यालय के वार्ड नंबर 19 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक को कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि स्वास्थ विभाग द्वारा की गई है युवक भी अन्यत्र से बीते दिनों ही शहडोल आया था हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड नंबर 19 में रहने वाले युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी स्वास्थ विभाग द्वारा की जा रही है शुक्रवार को 13 मरीज एक साथ स्वस्थ होकर घर लौटे उसके बाद सिर्फ 10 मरीज ही शेष रह गए थे वहीं एक मरीज और जाने के बाद अब 11:00 बजे मरीज मेडिकल कॉलेज में शेष बचे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

जिले के लिए अच्छी खबर है। एक साथ 13 कोरोना संक्रमित ठीक होकर आज मेडिकल कॉलेज से अपने घर गए। ठीक होने वालों में 1 साल और 3 साल के दो मासूम भी है। जिले में कोरोना के कुल 54 मामले आये है। इनमें से 44 ठीक हो चुके है। केवल 10 सक्रिय मामले बचे है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही शहडोल जिला कोरोना मुक्त हो सकता है।

सीएमएचओ डॉ राजेश पांडेय ने बताया कि इन सभी लोगों की रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। अब यह पूरी तरीके से स्वस्थ हो गए हैं और फाइनल रिपोर्ट नेगेटिव आई गयी है। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज से इन्हें आज छुट्टी दे दी गयी।
अमलाई के झगरहा की रहने वाली महिला व उसके दो मासूम बच्चों को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिली है महिला का एक बच्चा 1 साल वा 3 साल का बच्चा समेत मां की रिपोर्ट फाइनल नेगेटिव आ गई है जिसके बाद आज मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिल गई, मासूमों ने करोना से जंग जीत कर अपने घर की वापसी कर ली है।
रसमोहनी के दो युवक को भी मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिल गई है।
वा विभिन्न जगह के अन्य लोग हैं जिन्हें आज मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किया गया है। कुल 13 लोगों को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 11 हो गई है मेडिकल कॉलेज में लगी 108 एंबुलेंस में तैनात ईएमटी आशीष सोनी वा पायलट मोहम्मद याकूब ने अमलाई वा रसमोहनी स्वस्थ हुए मरीजों को छोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!