निगमाध्यक्ष नें आई.एच.एस.डी.पी.योजना के भावनों में अवैध कब्जाधारियों को पात्रता के आधार पर प्राथमिकता प्रदान करते हुए आवंटन हेतु दिया पत्र , कलेक्टर से की मुलाकात

0

निगमाध्यक्ष नें आई.एच.एस.डी.पी.योजना के भावनों में अवैध कब्जाधारियों को पात्रता के आधार पर प्राथमिकता प्रदान करते हुए आवंटन हेतु दिया पत्र , कलेक्टर से की मुलाकात

कटनी॥ निगमाध्यक्ष नें कलेक्टर अवि प्रसाद से मुलाकात कर नगर निगम सीमांतर्गत आई.एच.एस.डी.पी. योजना के अंर्तगत निर्मित भावनों को जरूरतमंद पात्र हितग्राहियों को आवंटित करनें के संबंध में चार्च करते हुए पत्र दिया । आई.एच.एस.डी.पी. योजना में कलेक्टर जिले स्तर पर मानीटरिंग कमेटी के चेयरमेन भी है ।
कटनी नगर के इन्द्रानगर, सरलानगर, पड़रवारा, अमीरगंज क्षेत्रों में बने आई.एच.एस.डी.पी. योजना के अंतर्गत भवनो का आवंटन पात्र हितग्राहियों को किया जाता है। वर्तमान में आई.एच.एस.डी.पी. योजना के भवन शेष है, जिनका आवंटन नही किया गया है। वर्तमान में आई.एच.एस.डी.पी. योजना अंतर्गत शेष बचे भवनों में निवासरत् अवैध कब्जा किये गये लोगों को नगरपालिक निगम, कटनी द्वारा भवनों को खाली किए जाने का नोटिस दिया गया है,अवैध कब्जा किए गये लोगो को आई.एच.एस.डी.पी. योजना में पात्रता के आधार पर प्राथमिकता प्रदान करते हुए भवनों को जरूरतमंद पात्र हितग्राहियों को शेष भवनों का आवंटन किया जावे ताकि शासन की मंशानुसार सबका पक्का मकान हो, सबके पास अपनी पक्की छत हो,ऐसे उच्च विचारों के अनुसार प्रदेश की जनता का विकास हो, साथ ही आई. एच. एस. डी. पी.योजना के शेष बचे भवनों को जरूरतमंद हितग्राहियों को वितरित किया जाए ताकि शासन की महत्पूर्ण योजना का लाभ जरूरतमंद को प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed