उपयंत्री की मनमानी से परेशान जनप्रतिनिधि
पूर्व में भी हुई शिकायत, कार्यवाही न होने से बढ़े हौसले
(Santons Tandon +7987303454)
शहड़ोल। जनपद पंचायत बुढ़ार के पकरिया सेक्टर में तैनात उपयंत्री सुश्री अंजली चौहान की कार्यप्रणाली की शिकायत को लेकर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों नें कलेक्टर से शिकायत कर हटानें की मांग की है। सेक्टर के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये जन प्रतिनिधियों नें शिकायती पत्र देकर बताया है कि सेक्टर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में हो रहे शासकीय कार्य में घोर अनियमिततायें बरती जा रही है। सही समय पर मूल्यांकन न होने से मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है, जिससे मजदूरों में असंतोष है।
कार्यवाही नहीं, नाराज जनप्रतिनिधि
जिले के बुढाऱ जनपद में पदस्थ इंजीनियर सुश्री अंजली चौहान की इस कार्यप्रणाली की शिकायत पूर्व में भी जनपद पंचायत सीईओ से की जा चुकी है, बावजूद इसके इस शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे नाराज सेक्टर के ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधि कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग किये हैं।
नहीं हो सकते कार्य पूर्ण
सेक्टर में तैनात उक्त इंजीनियर की कार्यप्रणाली से परेशान पंचायत प्रतिनिधियों नें शिकायत कर स्पष्ट किया है कि शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत ऐसे तमाम निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है, जिन्हें वित्तीय वर्ष में पूर्ण करना अनिवार्य है। लेकिन तैनात इंजीनियर द्वारा मूल्यांकन, निरीक्षण से लेकर ऐसे निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है जिससे कई निर्माण कार्य बंद हो चुके हैं, मूल्यांकन न होने से मजदूरी भुगतान भी नहीं हो सका है, यदि समय रहते जिला स्तर पर बैठे अधिकारी इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाते तो शासन के लक्ष्य अनुसार समय पर कार्य पूर्ण हो पाना संभव नहीं है।