सट्टे का कारोबार कर रहे धोनी, गगन, आशू!
शहडोल। कभी चोरी-छिपे चलने वाला सट्टा बाजार आजकल कानून की ढीली पकड़ की वजह से खाईवाल के संरक्षण में खुलेआम संचालित हो रहा है। ओपन, क्लोज और रनिंग के नाम से चर्चित इस खेल में जिस प्रकार सब कुछ ओपन हो रहा है उससे यही प्रतीत होता है कि प्रमुख खाईवाल को कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। सिंधी बाजार, बुढ़ार चौक, मिट्ठूबाड़ा, सोहागपुर, पुरानी बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में इस खेल के बढ़ते कारोबार का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि महिलाएं एवं बच्चे भी दिन-रात अंकों के जाल में उलझे रहते हैं।प्रमुख खाईवाल धोनी, गगन सहित आशू इस अवैध कारोबार के पर्याय बने हुए है, आये दिन वर्दीधारी इन्हें दबोचते है, लेकिन वापस आने के बाद यह फिर अपने कारोबार को अंजाम देने लगते है, खबर है कि गगन सहित आशू ने खुलेआम दुकान खोलकर कारोबार शुरू कर रखा है, वहीं धोनी अपने भाई के साथ जमकर चौके-छक्के लगा रहा है, लेकिन वर्दी की पकड़ अब इतनी कमजोर हो चुकी है कि इन्हें इसका खौफ नहीं रह गया है, मजे की बात तो यह है कि सट्टे के इस कारोबार में जहां धोनी ने अपने भाई को जोड़ रखा है, वहीं आशू ने अपने पिता को ही इस कारोबार में शामिल कर लिया है।
सिंधी बाजार, बुढ़ार चौक, मिट्ठूबाड़ा, सोहागपुर, पुरानी बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में खुलेआम सट्टा पट्टी काटकर एवं मोबाइल के माध्यम से धोनी, गगन सहित आशू इस अवैध कारोबार को संचालित कर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं, सट्टे के हिसाब-किताब के लिए आशू और गगन ने दुकान जरूर खोल ली है, लेकिन सिंधी बाजार के पास यह अपना ठीहा बदलते रहते है, वर्दीधारियों से सेटिंग की भी चर्चा अब आम हो चली है, खबर है कि इन सटोरियों द्वारा वर्दीधारियों उनके पीठ पीछे यह भी कहा जाता है कि पैसा खत्म होने पर यह हमें पकड़ लेते है।