कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला स्तरीय कोल समिति की बैठक सम्पन्न, 37 इकाइयों के आवेदनों पर हुई चर्चा

0

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला स्तरीय कोल समिति की बैठक सम्पन्न, 37 इकाइयों के आवेदनों पर हुई चर्चा
कटनी। जिले में औद्योगिक इकाइयों को कोयले की आपूर्ति से जुड़े मामलों पर निर्णय लेने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोल समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग की महाप्रबंधक ज्‍योति सिंह चौहान ने समिति को शासन के नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया। विशेष रूप से उन्‍होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान लघु उद्योग निगम के माध्यम से कोयले की अनुशंसा की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी।
समिति के समक्ष कुल 37 इकाइयों के आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें 35 चूना इकाइयाँ और 2 रिफेक्टरीज इकाइयाँ शामिल हैं। इन सभी आवेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष श्री तिवारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में म.प्र. लघु उद्योग संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा, जिला उद्योग संगठन के अध्यक्ष मनीष गेई, चूना उत्पादक संघ के सचिव अनिल नागरथ एवं लघु उद्योग भारती के उपाध्‍यक्ष मुरलीधर रतनानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा शासकीय सदस्यों के रूप में जिला खनिज अधिकारी, एमपीईबी एवं वाणिज्यिक कर विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed