डॉ. अर्जुन एशियाई शिक्षा पुरस्कार से विभूषित

0

(Anil Tiwari 7000362359)
शहडोल। सम्मान के लिए एशिया व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने वाले विन्ध्य के युवा शोधार्थी, ब्योहारी निवासी एवं शासकीय मो.ह. गृह विज्ञान जबलपुर के प्राणिशास्त्र विभाग में शिक्षण सेवा दे रहे डॉ. अर्जुन शुक्ला को काइट्स प्रोडक्शन लुधियाना द्वारा 16 मार्च को एशियाई शिक्षा पुरस्कार से विभूषित किया गया। इस सम्मान के तहत डॉ. अर्जुन को यंग प्रोफेसर ऑफ़ द ईयर 2021 से भी नवाजा गया, यह सम्मान डॉ. अर्जुन को ऑनलाइन ए.टी.ए. कांफ्रेंस में शिक्षा व शोध में उत्कृष्ट कार्य पर मनीष गौर, मनेजिंग डायरेक्टर काइट्स एजुकेशन व डॉ. कुनाल फाउंडर सर्कल ऑफ़ लाइफ द्वारा दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *