कुठला पुलिस की सक्रियता से घर से गुमा 7 साल का बालक परिवार जन को सकुशल सौंपा

0

कुठला पुलिस की सक्रियता से घर से गुमा 7 साल का बालक परिवार जन को सकुशल सौंपा

कटनी ॥ कुठला पुलिस की त्वरित कार्यवाही से गांधी गंज कटनी में घर से गुमा 7 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिवार जन को सौंपा गया। इस संबंद्ध मे जानकारी कें अनुसार गांधी गंज कटनी में सब्जी का ठेला लगाने वाले जितेंद्र यादव का 7 वर्षीय नाबालिक बालक सुबह करीब 8:00 बजे घर के आस-पास से अचानक गुम हो गया, जिसकी सूचना नवागत थाना प्रभारी टीआई अरविंद जैन द्वारा बस स्टैंड और उसके आसपास गुम बालक की तलाश पतासाजी शुरू कराई गई, चीता मोबाइल पार्टी में लगे आरक्षक कमल कांत यादव और राजू मार्को के द्वारा उक्त 7 वर्षीय बालक को बस स्टैंड मे अकेले भटकते हुए पाया गया जिसकी जानकारी परिजनों कों दी गई । थाना कुठला में नाबालिग बालक को उसके पिता जितेंद्र यादव को सकुशल सौंपा गया। सब्जी का ठेला लगाने वाले जितेंद्र यादव ने कटनी पुलिस को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *