गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में ईद-उल-फित्र की नमाज का समय निर्धारित, जानें किस मस्जिद व ईदगाह में कितने बजे होगी नमाज
(मोहम्मद शाकिब खान की रिपोर्ट)
*गौरेला/पेंड्रा/मरवाही* *14/03/2026:* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले और इसके आसपास के क्षेत्रों में अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले ‘ईद-उल-फित्र’ पर्व को लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों की सहूलियत के लिए जिले की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में अदा की जाने वाली ईद-उल-फित्र की नमाज का समय मुकर्रर (तय) कर दिया गया है।
*जिले की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाह में नमाज का समय इस प्रकार रहेगा:*
1. जामा मस्जिद ईदगाह (गौरेला): सुबह 8:30 बजे
2. मदीना मस्जिद (पुराना गौरेला): सुबह 9:00 बजे
3. मस्जिद-ए-रब (डिपूपारा गौरेला): सुबह 8:00 बजे
4. हुसैनी मस्जिद (टीकरकला गौरेला): सुबह 8:45 बजे
5. मदीना मस्जिद (खोडरी): सुबह 8:30 बजे
6. नूरानी मस्जिद (सेमरा): सुबह 9:00 बजे (नमाज ईदगाह में अदा की जाएगी)
7. मदरसा गरीब नवाज (पेंड्रा): सुबह 8:00 बजे और 9:00 बजे (नमाज दो शिफ्ट में होगी)
8. जामा मस्जिद ईदगाह (पेंड्रा): सुबह 8:45 बजे
9. ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद (सेंवरा दुबटिया): सुबह 8:30 बजे
10. सुन्नी हानफ़ि जामा मस्जिद (मरवाही): सुबह 9:00 बजे
11. ख़्वाजा गरीब नवाज मस्जिद, लोहारी (मरवाही) : सुबह 8:30 बजे
12. मदरसा तालीमुल कुरान (मरवाही): सुबह 08:30 बजे
*इन्हीं तय समयों पर सभी स्थानों पर ईद-उल-फित्र की विशेष नमाज अदा की जाएगी। मस्जिद कमेटियों और उलेमाओं की तरफ से सभी इस्लामी भाइयों से गुजारिश की गई है कि वे नमाज के मुकर्रर वक्त का खास ख्याल रखें और समय से पहले पहुंचकर नमाज में शामिल हों।*