मिशन स्कूल खेल मैदान में सजी पटाखों की दुकानें, धनतेरस पर खरीदारी को लेकर लोगों में दिखा खास उत्साह

0

गौरेला। दीपावली पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। धनतेरस के अवसर पर गौरेला के मिशन स्कूल खेल मैदान में लगी पटाखों की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

शाम होते ही पटाखे खरीदने के लिए बच्चों, युवाओं और परिवारों का पहुंचना शुरू हो गया।

 

 

रंग-बिरंगी फुलझड़ियां, चकरियां, अनार, रॉकेट और आकर्षक आतिशबाजी के सामान लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खासकर बच्चों में पटाखों को लेकर काफी उत्साह नजर आया।

वहीं अभिभावक भी परिवार के साथ पहुंचकर दीपावली के लिए अपनी पसंद के पटाखों की खरीदारी करते दिखे।

 

 

मिशन स्कूल खेल मैदान में लगी दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही से दीपावली बाजार में रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों को भी आगामी दिनों में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

 

दुकानदारों ने लोगों से अपील की है कि वे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए इको फ्रेंडली एवं कम प्रदूषण वाले पटाखों को प्राथमिकता दें और आतिशबाजी करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें।

 

धनतेरस के दिन बाजार में उमड़ा उत्साह इस बात का संकेत है कि दीपावली को लेकर नगरवासी पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed