वर्सी माहोत्सव पर्व की आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निगमायुक्त ने किया दायित्वों का आबंटन
वर्सी माहोत्सव पर्व की आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निगमायुक्त ने किया दायित्वों का आबंटन

कटनी ॥ माधवनगर में सतगुरू बाबा नारायण शाह साहिब एवं बाबा माधव शाह साहिब जी के वर्सी महोत्सव में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 08 से 11 अक्टूबर तक माधवनगर क्षेत्र के संपूर्ण मार्ग सड़कों की मरम्मत, प्रकाश, पेयजल, साफ सफाई व्यवस्था निगम प्रशासन द्वारा की जानी है। निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने वर्सी महोत्सव में नगर निगम की सुपूर्ण व्यवस्थाओं हेतु उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार को प्रभारी अधिकारी का दायित्व प्रदान करते हुए निगम के विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थांए पूर्ण करानें के निर्देश प्रदान किए है।
जारी निर्देशानुसार प्र.कार्यपालन यंत्री के.पी.शर्मा, प्र.सहायक यंत्री आदेश जैन, एवं उपयंत्री मोना करेरा एवं विक्रांत ब्राम्हण् को हरे माधव परमार्थ समिति से समन्वय बनाकर माधवनगर क्षेत्र के सुपूर्ण मार्गो व आसपास आवश्यकतानुसार पर्याप्त प्रकाश की समुचित व्यवस्था करानें एवं माधवनगर के संपूर्ण मार्गो मे गडढों की आवश्यक मरम्मत सुधार, पेंचवर्क कार्य करानें के निर्देश कार्यपालन यंत्री शैलेष जायसवाल, प्र.सहा.यंत्री अनिल जायसवाल, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव एवं विक्रांत ब्राम्हण को दिए है। निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने वर्सी महोत्सव कार्यक्रम हेतु माधवनगर में आवश्कतानुसार पानी के टेंकर समय पर उपलब्ध करानें हेतु प्र.सहायक यंत्री अश्विनी प्रसाद पाण्डेय एवं पुलिस कंट्रोल रूम अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फायर ब्रिगेड मय अधिकारियों के उपलब्ध करानें हेतु प्र.फायर नियंत्रण अरविंद प्यासी एवं शैलेन्द्र प्रसाद दुबे को निर्देशिति किया है। निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने बर्सी महोत्सव कार्यक्रम हेतु माधवनगर के संपूर्ण मार्गो व महोत्सव स्थल के आसपास दोनों पालियों मे प्रतिदिन विशेष साफ-सफाई, कार्य की आवश्यकतानुसार अतिरिक्त श्रमिकों की व्यवस्था, नियमित रूप से कीटनाशक दवा का छिड़काव सहित मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था के साथ ही आवारा मवेशियों के नियंत्रण की कार्यवाही तथा माधवनगर के संपूर्ण मार्गो में पेट्रोलिंग कर अस्थाई अतिक्रमण को हटानें की कार्यवाही करनें हेतु प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित स्वच्छता निरीक्षक एवं अतिक्रमण प्रभारी शैलेन्द्र प्यासी को निर्देशित किया जाकर समस्त व्यवस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करानें के निर्देश दिए है।