बच्चों के हृदय रोग के मुफ़्त इलाज की मुहीम प्रारंभ , सत्य साई संस्था के डॉक्टर रवि रंजन ने कटनी के चार बच्चों का किया चेकअप , 2 को आपरेशन हेतु इंदौर भेजने हेतु किया निर्देशित

0

बच्चों के हृदय रोग के मुफ़्त इलाज की मुहीम प्रारंभ , सत्य साई संस्था के डॉक्टर रवि रंजन ने कटनी के चार बच्चों का किया चेकअप , 2 को आपरेशन हेतु इंदौर भेजने हेतु किया निर्देशित

कटनी ॥ राज्यसभा सांसद विवेक तनख्वाह के सौजन्य से बाल दिवस से प्रारंभ हुई 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों के हृदय रोग के मुफ़्त इलाज की मुहीम के अंतर्गत कटनी से 4 बच्चों को उनके परिजनो के साथ जबलपुर मे चेकअप के लिए लें जाया गया जहाँ पर सत्य साई संस्था से पधारे डॉक्टर रवि रंजन त्रिपाठी द्वारा सभी का चेकअप कर 2 बच्चों को आपरेशन हेतु इंदौर भेजने हेतु निर्देशित किया गया जहाँ पर बच्चों का पुनः मेडिकल शारीरिक जाँच कर इलाज प्रारंभ किया जाएगा ! अंशु मिश्रा ने समस्त सभी सामाजसेवी,जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है़ कि आस पास किसी भी हृदय रोग से संबंधित बच्चे की जानकारी हो तो उसके इलाज के लिए सम्पर्क करे।उनका पूरा इलाज एवं अन्य सुविधाए पूर्णतः निशुल्क रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed