2021 के एक ज्यादती के प्रकरण में जाँच के दौरान नही लगाई FSL रिपोर्ट , माननीय न्यायधीश ने SP कटनी को दिए TI स्लीमनाबाद को निलंबित करने के निर्देश

0

2021 के एक ज्यादती के प्रकरण में जाँच के दौरान नही लगाई FSL रिपोर्ट , माननीय न्यायधीश ने SP कटनी को दिए TI स्लीमनाबाद को निलंबित करने के निर्देश

कटनी॥ माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायाधीश विवेक कुमार अग्रवाल जी ने एक ज्यादती के प्रकरण को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन एवं स्लीमनाबाद थाना प्रभारी संजय दुबे को जमकर फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान माननीय न्यायाधीश ने स्लीमनाबाद थाना प्रभारी श्री दुबे को निलंबित करने के साथ-साथ ही मेजर पेनाल्टी के लिए कमेटी बिठाए जाने के भी निर्देश दिए । इससे पूर्व भी एक प्रकरण के मामले में माननीय न्यायाधीश ने स्लीमनाबाद थाना प्रभारी संजय दुबे को जमकर फटकार लगाते हुए झूठ ना बोलने तथा वर्दी उतरने में समय नहीं लगेगाकी बात को कह कर जमकर फटकार लगाई गई थी इस संबंद्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरी के साथ हुए ज्यादती के मामले में हाईकोर्ट में एफएसएल रिपोर्ट नहीं प्रस्तुत करने पर स्लीमनाबाद टीआई संजय दुबे को निलंबित करने के निर्देश दिए। हाई कोर्ट के माननीय न्यायाधीश ने इस मामले में एसपी सुनील कुमार जैन को तलब करते हुए थाना प्रभारी की गंभीर लापरवाही पाए जाने पर सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं हालांकि अभी इस मामले में टीआई संजय दुबे को लाइन अटैच किया गया है। जानकारी के अनुसार 2021 में स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी के साथ ज्यादती की घटना हुई थी। मामले की सुनवाई हाइकोर्ट में चल रही है। मंगलवार को जब हाइकोर्ट ने प्रकरण की सुनवाई की तो पता चला कि अभी तक इस मामले में पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट ही नहीं लगाई है। जिस पर माननीय न्यायाधीश ने थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई गई। बुधवार को इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन को हाइकोर्ट ने तलब किया। एसपी जैन ने कोर्ट को बताया कि रिपोर्ट 25 अक्टूबर 2021 को एसपी कार्यालय को प्राप्त हुई थी। एसपी कार्यालय से यह रिपोर्ट स्लीमनाबाद थाना प्रभारी को 27 अक्टूबर 2021 को भेज दी गई थी, इसके बाद भी रिपोर्ट न्यायालय में नहीं लगाई गई। इस पर हाइकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और कहा कि लाइन अटैच से क्या होगा, ये कोर्ट का समय नहीं बर्बाद कर सकते इन पर मेजर पेनाल्टी के लिए जाँच बिठाए । जांच बिठाने से पूर्व लापरवाही बरतने वाले सभी को निलंबित के निर्देश भी दिए इस संबंद्ध में एसपी सुनील कुमार जैन ने हाईकोर्ट को बताया कि टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस पर न्यायाधीश ने टिप्पणी करते हुए कहा कि लाइन अटैच से क्या होगा, फिर कहीं से जुगाड़ करके आ जाएंगे। मेजर पेनाल्टी के लिए कमेटी बनाइए। माननीय न्यायधीश ने भविष्य में कभी भी गंभीर सेंस्टिव पोस्ट धारण करने के लिए अयोग्य मानने और जांच बैठाने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।