प्रायमरी स्कूल के पास चल रहा था जुआ पुलिस नें किया गिरफ्तार 4490 रूपये तथा ताश के पत्ते जप्त

0

प्रायमरी स्कूल के पास चल रहा था जुआ पुलिस नें किया गिरफ्तार 4490 रूपये तथा ताश के पत्ते जप्त


कटनी।। पुलिस चौकी झिंझरी की प्रभारी प्रियंका सिंह राजपूत द्वारा स्टाफ के साथ मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रायमरी स्कूल के पास झिंझरी में दविश देकर जुआड़ियों को पकड़ा उनके कब्जे से नगदी रकम तथा ताश के पत्ते जप्त किये गये। आरोपियों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रायमरी स्कूल के पास रमेश बेन के घर के बगल में कुछ जुआड़ी ताशपत्तों से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहें थें मुखबिर की सूचना पर पुलिस नें कार्यवाही करतें हुए जुआरियों को पकड़ा जिनके पास से पुलिस नें 4490 रूपये तथा ताश के पत्ते जप्त किये गये। पकड़े गए जुआरियों में सुनील यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 39 वर्ष , कोदूलाल बेन पिता नत्थूलाल बेन उम्र 56 वर्ष , रमेश बेन पिता नंदीलाल बेन उम्र 59 वर्ष, पिंटू उर्फ रामसुजान यादव पिता राजू यादव उम्र 22 वर्ष,मनोज बेन पिता प्रेमलाल बेन उम्र 25 वर्ष, शिवकुमार पिता श्यामलाल कुशवाहा उम्र 34 वर्ष, आनंद बर्मन पिता लालजी बर्मन उम्र 56 वर्ष सभी निवासी झिंझरी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गईं है। जुआ फड़ व पास से कुल 4490 रूपये एवं ताश के पत्ते जब्त किए गए है। जुआरियों को पकड़ने में प्रियंका राजपूत चौकी प्रभारी झिंझरी, सउनि0 संतोष सिंह, प्रआर.राजेश चौधरी, पंकज त्रिपाठी, आर. जज कुमार यादव, अजय कुमार सिंह रणविजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।