पूजन-अर्चन के साथ निकली श्रीमद् भागवत कथा की भव्य शोभायात्रा, भक्तों में उत्साह का माहौल

0

पूजन-अर्चन के साथ निकली श्रीमद् भागवत कथा की भव्य शोभायात्रा, भक्तों में उत्साह का माहौल
कटनी।। जिले के समीपस्थ ग्राम मुडहरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर शुक्रवार देर शाम श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। श्री सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ आश्रम से पधारे बाल संत जी महाराज के सानिध्य में कथा आयोजन का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान संत श्री द्वारा सीताराम संकीर्तन का गायन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भी भक्ति भाव से शामिल हुए।
भक्तों की मंडली ने गांव का भ्रमण करते हुए धार्मिक वातावरण निर्मित किया। पूरे गांव में “सीताराम” और “जय सियाराम” के जयघोष गूंजते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा आयोजन को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
आयोजकों के अनुसार साप्ताहिक कथा का वाचन महंत श्री सीताराम शरण जी द्वारा किया जाएगा। कथा अवधि के दौरान श्रद्धालु संत श्री के दर्शन एवं कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। ग्राम में संत श्री के प्रवास की सूचना से आसपास के क्षेत्रों सहित शहर के श्रद्धालुओं और शिष्य मंडली में भी हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed