थाने में लगी आदतन बदमाशों की क्लास
थाने में लगी आदतन बदमाशों की क्लास
कटनी।। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अपराधियों पर निगरानी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना विजयराघवगढ़ में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने करीब तीन दर्जन आदतन अपराधियों, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर उनकी सघन चेकिंग की और दिनचर्या की जानकारी ली। इस दौरान सभी अपराधियों के डोजियर फॉर्म भरवाए गए तथा उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस ने उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्रवाई भी शुरू की है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करने या दोबारा अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।