हाथ से फिसल रही रेत @ दबाव के लिए बना लिया संगठन
जिले में सबसे कम उम्र में अधिक की सोहरत हासिल कर सम्भाग के (अमित दुबे @ 7000656045)
उमरिया। आदिवासी जिले उमरिया में विनय सिंह उर्फ मून लंबे अरसे से सुनहरी रेत का काला कारोबार करता चला आ रहा है, लेकिन जिले में अब रेत खदानों का ठेका होने के बाद मून सिंह के काले करतूतों पर अंकुश लगने के बाद से छटपटाहट इतनी बढ़ी है कि मुफ्त की थाली हाथ से सरकता देखकर जिले में रेत संघ का यूनियन बना डाला है और ठेकेदार के ऊपर दबाव बनाने की कवायद कर रहे हैं.
दूसरी ओर मून सिंह के ऊपर अभी हाल ही में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर पंजीबद्ध हुआ था तो वहीं खनिज विभाग से फाइल निकाली जाए तो विनय उर्फ मून के ऊपर अवैध रेत और परिवहन को लेकर जुर्मानों और थानों से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के प्रकरणों के काले चिट्ठे उजागर हो जाएंगे.
तत्कालीन एसपी सचिन शर्मा के अगुवाई में उमरिया जिले में जब रेत माफ़ियाओं के ऊपर शिकंजा कसा जा रहा था तो जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर विनय सिंह उर्फ मून के ऊपर कार्यवाही की गई थी.
अब संगठन बनाकर रेत माफिया जिले में रेत चोरी होने का दावा कर नदियों की तकवारी करने और सोशल मीडिया पर नियम कायदों की दुहाई बांट रहे हैं.