हार्ट ट्रांसप्लांट से भी नहीं हुआ ठीक, तो डिप्रेशन में दबा दिया ट्रिगर,मौके पर हुई मौत
शहडोल। नगर के सबसे पास कॉलोनी में रहने वाले राजेंद्र सिंह नामक 62 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर के पास में ही झाड़ियों में जाकर लाइसेंसी बंदूक से खुदकुशी कर ली राजेंद्र सिंह गहरवार ने लाइसेंसी बंदूक का ट्रिगर पैर के अंगूठे से दबाया और गले पर दुनाली बंदूक रखकर खुदकुशी कर ली घटना अभी से कुछ घंटे पहले की है बंदूक की आवाज सुनने के बाद लोग वहां पर पहुंचे और राजेंद्र सिंह को खून से लथपत पाया गया।सूचना कोतवाली को दी गई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया पूरे मामले में घटना के दौरान से ही यह स्पष्ट था कि यह खुदकुशी की गई है पुलिस ने जब शव को खंगाला तो पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट भी हाथ लगा जिससे इस बात का खुलासा हुआ कि मृतक का हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ था उसके बाद भी उसकी तबीयत सुधार नहीं रही थी लगातार इलाज और दवाइयों से परेशान होकर उसने खुद को ही गोली मार ली और आत्महत्या कर ली पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है बताया गया कि मृतक राजेंद्र सिंह शहडोल के प्रतिष्ठित ध्रुव रेस्तरां परिवार से ताल्लुक रखता है बहरहाल मामले की जांच की जा रही है