कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के पंजीयन में कटनी की ऊंची छलांग, प्रदेश में दूसरे स्थान पर,कलेक्टर श्री प्रसाद की मॉनिटरिंग हुई फलीभूत, जिले ने हासिल किया 89 फीसदी लक्ष्य कलेक्टर ने प्राचार्यो और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर दी बधाई और शाबाशी

0

कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के पंजीयन में कटनी की ऊंची छलांग, प्रदेश में दूसरे स्थान पर,कलेक्टर श्री प्रसाद की मॉनिटरिंग हुई फलीभूत, जिले ने हासिल किया 89 फीसदी लक्ष्य कलेक्टर ने प्राचार्यो और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर दी बधाई और शाबाशी

कटनी। शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कलेक्टर अवि प्रसाद के द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास और समीक्षा के अब सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। जिले में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के शाला में पंजीयन की रफ्तार में कटनी ने जबरदस्त छलांग लगाकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने इस उपलब्धि पर प्राचार्यो और शिक्षकों को बधाई और शाबाशी देते हुए इसी तरह शैक्षणिक गुणवत्ता के सुधार हेतु प्रयास करने की बात कही है। कटनी जिला कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के पंजीयन के मामले में प्रदेश में दूसरे नंबर पर एवं जबलपुर संभाग में पहले स्थान पर है। प्रदेश में नीमच जिला प्रथम स्थान पर है।
उल्लेखनीय है कि कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के पंजीयन के मामले में कटनी जिला दो सप्ताह पूर्व प्रदेश में 24 वें स्थान पर काबिज था। विद्यार्थियों के पंजीयन को लेकर धीमी रफ्तार पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा गहन चिंता और नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार के लिए स्वयं मॉनिटरिंग शुरू की। कलेक्टर ने नामांकन कार्य में उदासीनता बरतने वाले दस प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया । साथ ही
सतत् समीक्षा का सुफल रहा कि कटनी जिले ने ऊंची छलांग लगाकर 24 वें पायदान से सीधे दूसरे स्थान पर जा पहुंचा।
गौरतलब है कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश भर में कक्षा 9 से 12 तक अधिक से अधिक विद्यार्थियों के शाला पंजीयन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कटनी जिले में 252016 विद्यार्थियों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। कलेक्टर श्री प्रसाद की सतत समीक्षा के चलते जिले ने आज 14 जुलाई तक 88.3 फीसदी लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। सतत मॉनिटरिंग के कारण अब तक 222480 विद्यार्थियों का पंजीयन कक्षा 9 से 12 तक जिले के विभिन्न हाई और हायर सेकेण्डरी विद्यालय में किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।