सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, नदी के गिरने से पति पत्नी की मौत

0
शहड़ोल।ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । जहां ट्रेक्टर में सवार होकर जा रहे पति पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई , ट्रेक्टर में सवार होकर जा रहे एक दंपत्ति सामने से तेज रफ्तार आ रहे बोलेरो वाहन को बचाने के फिराक में सड़क से नदी में जा गिरे ,जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहे पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 जयसिंहनगर के ग्राम सवारी निवासी गेंदलाल कंहार  पत्नी शशि कंहार के साथ ट्रेक्टर में सवार होकर जा रहे थे ,जैसे ही  टिहक़ी मोड़ के समीप पहुचे तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमे सवार पति- पत्नी सड़क से नीचे नदी में जा गिरे, जिससे पत्नी शशि की मौके पर ही मौत हो गई, तो वही गंभीर रूप से घायल पति गेंदलाल को उपचार के लिए ब्यौहारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरो ने बताया कि इलाज के दौरान गेंदलाल की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *