बाल गंगाधर तिलक वार्ड में 33.47 लाख की लागत से निर्मित होगी पानी की टंकी विधायक,महापौर, निगम अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन संपन्न

0

बाल गंगाधर तिलक वार्ड में 33.47 लाख की लागत से निर्मित होगी पानी की टंकी विधायक,महापौर, निगम अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन संपन्न


कटनी ॥ नगर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एकादशी के पावन पर्व बाल गंगाधर तिलक वार्ड के निवासियों को 33.37 लाख के विकास कार्यो की सौगात दी गई। गतदिवस को कटनी विधायक संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक क्षेत्रीय पार्षद वंदना राजकिशोर यादव सहित निगम के अन्य जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति में बाल गंगाधर तिलक वार्ड स्थित एम.पी.ई.बी कॉलोनी के पास निर्मित होने वाली 2 लाख लीटर की पानी की टंकी एवं 36 हजार 320 लीटर क्षमता के संपवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधि विधान से कुदाली चलाकर संपन्न हुआ।
भूमिपूजन हेतु पहुंचे क्षेत्रीय विधायक श्री संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक सहित मंचासीन अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव एवं वार्ड के गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, रमेश सोनी, अवकाश जायसवाल, रमेश सोनी, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, शशिकांत तिवारी, सुभाष साहू शिब्बू, राजेश भास्कर, ओमप्रकाश बल्ली सोनी, पूर्व पार्षद गुलाब बेन समाजसेवी राजू शर्मा सहित  अन्य जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उपस्थिति रही। विधायक श्री संदीप जायसवाल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए आज अत्यंत हर्ष का विषय है आपको अपनी बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण होने का कार्यक्रम देखने को मिल रहा है जल्द ही इस टंकी का निर्माण होकर आपके घरों में नलों के माध्यम से पानी पहुंचेगा यह इस क्षेत्र की बहुत बडी उपलब्धि होगी। पूर्व में भी वार्ड की पेयजल समस्या के निराकरण हेतु दो बोरिंग कराई गई है। केंद्र शासन, राज्य शासन तथा नगर निगम द्वारा नागरिकों से लिए गए टैक्स की राशि से ही विकास कार्य होते है। नगर में कराये जा रहे विकास कार्यो हेतु बधाई दी । भूमिपूजन के दौरान क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक सर्व श्री संजय नगाईच, बसंत अग्रवाल, जय किशोर प्यासी, रेवा कंडे, दानी लोहार, चंदन लोहार, मुन्ना लोहार, लालमन रैदास, सोनू ठाकुर मातृ शक्ति तारा बर्मन, माया बेन, सोनम खान, सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों सहित नगर निगम  जलप्रदाय शाखा के सहा यंत्री अश्विनी पाण्डेय, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed